प्रार्थना के लिए एक आतंकवादी को अपनाएं!
वेबसाइट में दर्ज आतंकवादियों में अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को 13 लोगों ने अपनाया है।
वेबसाइट एटीएफपी डॉट ओआरजी ने ईसाई धर्म को मानने वालों से एक आतंकवादी को अपनाने का अनुरोध किया है और बाइबिल के एक कथन का उल्लेख किया है - अपने दुश्मनों को प्यार करो और जिन्होंने तुम्हें सताया है, उनके लिए प्रार्थना करो।
वेबसाइट में कहा गया है कि यदि इस्लाम के नाम पर की जा रही हिंसा से लड़ने का मकसद आध्यात्मिक है, तो उसका तरीका भी आध्यात्मिक होना चाहिए।
'एडॉप्ट ए टेररिस्ट फॉर प्रेयर' (एटीएफपी) के प्रवक्ता थॉमस ब्रूस ने समाचार चैनल सीएनएन से कहा कि वेबसाइट में आतंकवादियों के आध्यात्मिक सुधार के लिए प्रार्थना करने का तरीका बताया गया है।
उन्होंने कहा कि अब तक 603 लोगों ने आतंकवादियों को प्रार्थना से बदलने के लिए पंजीकरण किया है।
वेबसाइट में आतंकवादियों के रूप में उन लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं, जिन्हें अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) और विदेश मंत्रालय ने आतंकवादी और आतंकवाद के प्रायोजक के रूप में चिह्न्ति किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications