कश्मीर में प्रदर्शनों पर काबू के लिए नई रणनीति

राज्य पुलिस ने यहां शनिवार को मीडिया के समक्ष नए प्रशिक्षण की प्रस्तुत दी।

पुलिस के जवानों को पथराव करने वाली भीड़ को खदेड़ने और उससे दूरी बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया गया है। भीड़ को निष्क्रिय करने के लिए उन्हें न तो गोली चलानी है और न ही आंसूगैस के गोले छोड़ने हैं।

जम्मू के बाहरी इलाके सुनजावन स्थित प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस महानिदेशक कुलदीप खोड़ा ने संवाददाताओं से कहा, "यह प्रशिक्षण हमारी ढाल है और पथराव करने वालों तथा अशांति फैलाने वालों के खिलाफ आक्रामकता है।"

पांच बटालियनों या लगभग 3,000 जवानों को दंगा निरोधी उपायों का प्रशिक्षण दिया गया है।

वर्ष 2008 से 2010 तक तीन गर्मियों में हिंसाग्रस्त कश्मीर को देखते आ रहे राज्य पुलिस प्रमुख प्रशिक्षण के स्तर से संतुष्ट नजर आए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+