तमिलनाडु ने 10 निवेशकों को दिया कर छूट
वाहन निर्माता कम्पनी एमएंडएम ने राज्य में 1,800 करोड़ रुपये का निवेश करने का वादा किया है और चेय्यर में सलाना 1,50,000 एसयूवी वाहनों की उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र लगाने जा रही है।
तेल विपणन कम्पनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और तमिलनाडु इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यहां तरल प्राकृतिक गैस का उत्पादन करने के लिए 4,320 करोड़ रुपये की लागत से एक संयुक्त उपक्रम लगा रही है।
कर छूट का लाभ पाने वाली 10 कम्पनियों से राज्य में 24,235 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे 15,920 लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा।
कर छूट पाने वाली अन्य कम्पनियों में शामिल हैं : मद्रास सीमेंट, सैंमसंग इंडिया, केपीआर मिल्स, बेकर्ट इंडस्ट्रीज, अपोलो टायर्स, सुंदरेश्वर अलॉय एंड स्टेनलेस स्टील, सिनर्जी एंटरप्राइजेज और चेय्यर सेज डेवलपर्स।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications