डेविस मुद्दे पर पनेटा और पाशा के बीच वार्ता
समाचार पत्र 'डॉन न्यूज' के मुताबिक दोनों खुफिया अधिकारियों ने कथित रूप से डेविस मुद्दे पर और सीआईए एवं आईएसआई के बीच सहयोग की स्थिति के बारे में बातचीत की।
ज्ञात हो कि अमेरिकी अधिकारी डेविस ने लाहौर में दो पाकिस्तानी नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
रक्षा सूत्रों ने दोनों अधिकारियों के बीच हुई बातचीत की पुष्टि की और कहा कि आईएसआई प्रमुख ने पनेटा के साथ अपनी बातचीत में पाकिस्तान में सीआईए जासूसों की गुप्त गतिविधियों पर आपत्ति उठाई।
सूत्रों ने बताया कि बातचीत के दौरान पाशा ने पाकिस्तान की सुरक्षा एवं सम्प्रभुता पर जोर दिया और कहा कि सीआईए रेमंड जैसे जासूसों से सम्बंधित सभी आंकड़े और ब्योरा अब आईएसआई को उपलब्ध कराती रहेगी।
इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने हालांकि दोनों अधिकारियों के बीच हुई वार्ता की न तो पुष्टि की और न ही इससे इंकार किया।
पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि डेविस मामले को लेकर दोनों देशों की खुफिया एजेंसियों के बीच सहयोग को धक्का पहुंचा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications