पथराव करने वाले संदिग्धों की गिरफ्तारी बंद हो : पीडीपी
श्रीनगर के टीआरसी मैदान में पीडीपी की एक रैली हुई, जिसे सईद एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
गौरतलब है कि इस अफवाह पर कि पिछले वर्ष के गर्मी के दिनों की तरह इस बार जून में भी घाटी में हिंसक प्रदर्शन दोहराए जा सकते हैं, अधिकारियों ने संदेह के आधार पर युवकों तथा अन्य लोगों की गिरफ्तारी का अभियान शुरू किया है।
सईद ने रैली में कहा, "कश्मीर मुद्दे का हल निकालने की जरूरत है। राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जाए, पथराव करने के संदेह में गिरफ्तार किए जा रहे युवकों रिहा किया जाना चाहिए और सशस्त्र बल विशेष शक्तियां कानून (एएफएसपीए) को रद्द किया जाए।"
उन्होंने कहा, "आम आबादी वाले इलाकों से सेना को वापस बुलाया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री को शांति वार्ता प्रक्रिया शुरू करने के क्रम में गोलमेज बैठक बुलानी चाहिए जिसमें मुख्यधारा तथा अलगाववादी राजनेताओं को आमंत्रित किया जाना चाहिए।"
उन्होंने यह भी कहा कि पीडीपी ने विश्वास कायम करने के उपायों की मांग की थी और अलगाववादी हुर्रियत नेताओं की मुख्य मांग भी यही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications