सुनील जोशी हत्या मामले में प्रज्ञा ठाकुर गिरफ्तार
पुलिस महानिरीक्षक ए.के. सोनी ने पत्रकारों को बताया, "साध्वी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और नौ मार्च को उन्हें देवास की एक अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।"
इसके पहले देवास अदालत के एक प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी ने हत्या के मामले में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ वारंट जारी किया था।
ज्ञात हो कि आरएसएस के प्रचारक सुनील जोशी समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामले में कथित रूप से संलिप्त थे। उनकी हत्या 29 दिसम्बर 2007 को मध्य प्रदेश के देवास में कर दी गई।
प्रज्ञा ठाकुर वर्ष 2008 में मालेगांव विस्फोट मामले में प्रमुख आरोपी हैं और उनका मुम्बई स्थित जे जे अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विशेष लोक अभियोजक रोहिणी सालैन ने मुम्बई में पत्रकारों को बताया, "मध्य प्रदेश पुलिस ने मुम्बई के विशेष न्यायालय (मकोका) में एक आवेदन किया था।"
उन्होंने कहा, "अदालत से मंजूरी लेने के बाद उन्होंने सुनील जोशी हत्या मामले में साध्वी को गिरफ्तार किया।"
मध्य प्रदेश पुलिस शुक्रवार शाम जे जे अस्पताल गई और उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण पंथी हिंदू संगठन अभिनव भारत की कथित सदस्य प्रज्ञा ने मालेगांव विस्फोट मामले में अपने ऊपर मकोका के तहत मुकदमा चलाए जाने को पहले ही सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दे चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications