छेड़छाड़ का विरोध करने वाले युवक की हत्या में 3 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार बहन से दुर्व्यवहार का विरोध करने पर तीनों ने युवक की हत्या कर दी थी।

राज्य पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के महानिरीक्षक अनुज शर्मा ने बताया, "मिथुन दास, मनोजीत बिश्वास और बिश्वनाथ चटर्जी को शनिवार तड़के जिले के मध्यमग्राम इलाके से गिरफ्तार किया गया। तीनों व्यक्ति हत्या मामले में मुख्य आरोपी हैं।"

उल्लेखनीय है कि बड़ी बहन रिंकू दास के साथ दुर्व्यवहार का विरोध करने पर तीनों ने राजीब दास की बुरी तरह से पिटाई की थी जिससे बाद में उसकी मौत हो गई।

शर्मा ने बताया, "प्रारंभिक छानबीन में कुछ सुराग मिले और रिंकू के बयान के आधार पर हमलावरों की तस्वीर तैयार की गई। इसी आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।"

आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मिथुन मुख्य आरोपी है। उसने ही चाकू घोंपकर दास की हत्या की थी, लेकिन अभी तक इस्तेमाल किया गया चाकू और राजीब का मोबाइल फोन नहीं मिल पाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+