जामिया मिलिया इस्लामिया आयोजित करेगा साइकिल रैली
विश्वविद्यालय हर साल एक विशेष विषय-वस्तु पर आधारित साइकिल रैली आयोजित करता है। पिछले साल यह रैली पुष्कर से अजमेर होते हुए दिल्ली पहुंची थी।
विश्वविद्यालय ने जारी एक बयान में बताया, "इस वर्ष 21 छात्रों और विश्वविद्यालय के सात सदस्यों ने भारत-पाक सीमा से रैली 'अमन कारवां' निकालने का प्रस्ताव रखा है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) वहां आयोजित एक समारोह के बाद भारत-पाक सीमा (अटारी) से 28 फरवरी को छात्रों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगा।"
छात्र इस दौरान कई ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हुए दिल्ली पहुंचेंगे।
बयान में कहा गया है, "रैली की विषय वस्तु 'शांति एवं सार्वभौमिक भाईचारा' है। आठ मार्च को राजधानी पहुंचने पर छात्रों का स्वागत दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.के. गुप्ता, सांसद संदीप दीक्षित, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली पटौदी और ओलम्पिक खिलाड़ी जाफर इकबाल कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications