गद्दाफी के बेटे ने प्रदर्शनकारियों को वार्ता का प्रस्ताव दिया
शुक्रवार को जारी किए गए बयान में इस्लाम गद्दाफी ने अपने समर्थकों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर हमले किए जाने की बात से इंकार किया।
इस्लाम ने कहा, "हम आतंकवादियों से जूझ रहे हैं। सेना ने आतंकवादियों पर हमले नहीं करने का फैसला किया है और हम उन्हें वार्ता का अवसर दे रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह काम शांतिपूर्ण तरीके से होगा।"
साथ ही इस्लाम ने देश के पूर्वी हिस्सों पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने का संकल्प व्यक्त किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बेनघाजी शहर सहित देश के पूर्वी हिस्से के ज्यादातर शहरों पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा है।
इस्लाम ने कहा, "हम आश्वासन देते हैं कि देश के पूर्वी शहरों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि देश के पूर्वी इलाके के शहरों में इस्लामिक शक्तियों का नियंत्रण होने से लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। स्कूल बंद करा दिए गए हैं और लड़कियों को सड़क पर नहीं निकलने दिया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications