बिहार में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि मांझीडीह गांव में बड़ी संख्या में नक्सली आए हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल गांव को घेर लिया। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का मानना है कि गांव में करीब एक दर्जन नक्सली छुपे हुए हैं।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक जिले के अन्य थानों की पुलिस को भी घटनास्थल पर भेज दिया गया है। इधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications