सुरक्षा परिषद लीबिया पर प्रतिबंध लगा सकती है
ब्राजील के राजदूत मारिया लुइजा रिबैरो वियोती ने यह बात कही। ब्राजील 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की मासिक अध्यक्षता कर रहा है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक वियोती ने कहा कि परिषद एक प्रस्ताव पर विचार के लिए शनिवार को बैठक करने के लिए सहमत हुई है। उन्होंने कहा, "हिंसा समाप्त कराने, मौजूदा संकट का शांतिपूर्ण समाधान और लीबियाई जनता की इच्छा का सम्मान और जिम्मेदारी सुनिश्चित कराने के लिए स्पष्ट कदम उठाए जाएंगे।"
अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के मुताबिक लीबिया में सुरक्षा बलों से संघर्ष में कम से कम 2,000 लोगों की मौत हुई है।
फ्रांस के राजदूत गेरार्ड एराड ने पत्रकारों से कहा कि शनिवार दोपहर तक प्रतिबंधों के लिए प्रस्ताव स्वीकार किया जा सकता है। सुरक्षा परिषद के सदस्यों में इस मुद्दे पर कोई मतभेद नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications