12000 चीनी नागरिकों ने लीबिया छोड़ा
'चाइना डेली' में शनिवार को प्रकाशित रपट के अनुसार, ये नागरिक सड़क, समुद्र और हवाई मार्ग के जरिए मुख्यत: ग्रीस, मिस्र और ट्यूनीशिया जैसे पड़ोसी देशों में चले गए हैं। लगभग 450 चीनी नागरिक गुरुवार को दो चार्टर्ड विमानों के जरिए बीजिंग पहुंचे।
इस बीच रक्षा मंत्रालय के सूचना कार्यालय ने कहा है कि अदन की खाड़ी में निगरानी मिशन पर तैनात नौसेना का पोत 'जुझाऊ' चीनी नागरिकों को खाली करा रहीं पोतों को मदद मुहैया कराने के लिए लीबिया के लिए रवाना हो गया है।
ज्ञात हो कि गद्दाफी ने कहा है कि लीबिया का विद्रोह अलकायदा के आतंकी एजेंटों और इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा भड़काया गया है और उन्होंने अपने विरोधियों के खात्मा का संकल्प लिया है।
इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने शुक्रवार को कहा कि लीबिया में अब तक 1,000 लोग मारे जा चुके हैं।
राजधानी त्रिपोली में सरकार विरोधी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर शुक्रवार को गोलीबारी की गई थी। जारी हिंसा के कारण शरणार्थियों और विस्थापितों की संख्या बढ़ती जा रही है।
बान की-मून ने कहा है कि 22,000 लोग ट्यूनीशिया और 15,000 लोग मिस्र पलायन कर गए हैं। विभिन्न देशों की सरकारों ने भी अपने नागरिकों को लीबिया छोड़ने के आदेश दिए हैं और उन्हें वहां से सुरक्षित हटाने के लिए विमानों व पोतों को रवाना कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications