अमेरिका ने लीबिया से अपने राजनयिकों को वापस बुलाया
समाचार चैनल एबीसी न्यूज के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पी. जे. क्राउले ने कहा, "लीबिया में मौजूदा सुरक्षा हालातों के चलते देश में राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होने के कारण विदेश विभाग ने त्रिपोली में स्थित दूतावास के कर्मचारियों को अस्थाई तौर पर वापस बुला लिया है और 25 फरवरी से दूतावास में संचालन कार्य स्थगित कर दिया है।"
अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों को त्रिपोली से वापस अमेरिका ले जा रहे चार्टर विमान के उड़ान भरने के बाद यह घोषणा की गई।
लीबिया के शासक मुअम्मार गद्दाफी शुक्रवार को त्रिपोली के ग्रीन चौक पर अपने समर्थकों के बीच पहुंचे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक गद्दाफी ने कहा, "हम लीबिया की धरती पर ही जान देंगे। हम विदेशी प्रयासों को उसी तरह हराएंगे जैसे कि हमने इटली के साम्राज्यवाद को टक्कर दी थी।"
लीबिया के सरकारी टेलीविजन पर शुक्रवार को प्रसारित बयान में उन्होंने कहा, "यदि जरूरी हुआ तो हम किसी भी तरह की उत्तेजना को खत्म करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications