पाकिस्तान में अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जुडी केनन (20) अमेरिका के पश्चिमी वर्जीनिया का निवासी है। केनन को शुक्रवार को विश्वविद्यालय कस्बा इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके वीजा की अवधि 23 अक्टूबर, 2010 को ही समाप्त हो चुकी थी।
अधिकारियों के मुताबिक केनन को उस समय हिरासत में लिया गया जब वह अफगानिस्तान की सीमा के निकट मोहमंद कबाइली इलाके में अवैध तरीके से दाखिल होने का प्रयास कर रहा था। सुरक्षाबलों ने जांच के दौरान उसे पकड़ लिया।
सुरक्षाबलों ने मोहमंद कबाइली इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रखा है। यह इलाका पेशावर और बजौर के बीच स्थित है।
अमेरिकी नागरिक के खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि बिना अनुमति के केनन इस इलाके में कैसे रह रहा था और इसके पीछे क्या मकसद था।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर और कबाइली क्षेत्रों में जाने के लिए विदेशी नागरिकों को विशेष अनुमति लेने की आवश्यकता होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।