न्यूजीलैंड भूकम्प में मरने वालों की संख्या 123 हुई
ज्ञात हो कि क्राइस्टचर्च शहर में 22 फरवरी को 6.3 तीव्रता का भूकम्प आया था, जिसके बाद शहर में भारी तबाही हुई थी।
पुलिस अधीक्षक डेव क्लिफ ने शनिवार सुबह मीडिया को बताया कि अभी तक 123 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने कहा, "शनिवार को मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।"
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक भूकम्प के बाद से ही 200 लोग लापता हैं।
क्राइस्टचर्च के मेयर बॉब पार्कर ने कहा कि लोगों को अपने आपको मजबूत रखने की जरूरत हैं क्योंकि आने वाले दिनों में मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
पार्कर ने कहा कि शनिवार की सुबह काफी दुखद रही क्योंकि भूकम्प में 123 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications