क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
लीबिया से 38,000 मिस्रवासी वापस लौटे
आधिकारिक समाचार एजेंसी एमईएनए के अनुसार मिस्र की सत्ताधारी शीर्ष सैन्य परिषद ने कहा कि लोग सैलोअम बार्डर के रास्ते वापस लौटे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सहायक विदेश मंत्री मोहम्मद आब्देल-हकम ने बताया कि अधिकारियों ने लीबिया से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए शुक्रवार को 12 उड़ानों का संचालन किया।
उन्होंने कहा कि लीबिया के विभिन्न शहरों से म्रिस के नागरिकों को वापस लाने के लिए शनिवार को 30 उड़ानों का संचालन करने का प्रयास किया जाएगा।
शीर्ष सैन्य परिषद ने कहा है कि ट्यूनीशिया से लोगों को वापस लाने के लिए नौसेना के दो जहाज भेजे जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि लीबिया में मिस्र के 10 लाख से अधिक लोग निर्माण और व्यापार क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें