इराक में हमले के बाद सबसे बड़ी रिफाइनरी बंद
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "अज्ञात बंदूकधारियों ने तेल रिफाइनरी पर हमला कर दिया और एक इंजीनियर व एक सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हमलावरों ने रिफाइनरी के कई इकाइयों में बम विस्फोट किया। इसकी वजह से उसमें भारी आग भड़क उठी।"
उन्होंने बताया, "रिफाइनरी में आग लगने की वजह से कामकाज पूरी तरह से ठप्प हो गया है।"
सुरक्षा बल और प्रांत के शीर्ष अधिकारी घटन स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। इसके साथ ही अग्निशमनकर्मियों की टीम और कई दमकल वाहन भी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications