तेलंगाना के कर्मचारी सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे
कर्मचारी पांच सुरक्षा अधिकारियों के निलंबन की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। इसकी वजह से सचिवालय के मुख्य द्वार पर तनाव का माहौल बन गया।
ज्ञात हो कि तेलंगाना क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों के कुछ नेता सरकार के निमंत्रण पर मंत्रियों के एक समूह से बातचीत करने के लिए सचिवालय पहुंचे थे लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।
इस घटना के बाद नेताओं ने बातचीत के बहिष्कार की घोषणा कर दी।
ज्ञात हो कि तेलंगाना क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों द्वारा जारी असहयोग आंदोलन का हल निकालने के लिए मंत्रियों के समूह ने बातचीत के लिए नेताओं को आमंत्रित किया था।
कर्मचारी एक पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के लिए संसद में एक विधेयक लाए जाने की मांग कर रहे हैं।
अपने नेताओं के साथ बदसलूकी की सूचना पाकर काफी संख्या में कर्मचारी और तेलंगाना समर्थक सचिवालय पहुंच गए और वहां धरने पर बैठ गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications