गेंद और बल्ले के साथ सात फेरे!
विश्व कप के दौरान इस खेल के प्रति अपने प्यार और लगाव का इजहार करने के लिए 15 जोड़ियों ने शुक्रवार को बकायदे गेंद और बल्ले के साथ सात फेरे लिए और साथ में जीने-मरने की कसमें खाईं।
तैलिक साहू कम्यूनिटी सेंटर में इन जोड़ियों ने सात फेरे लेने के अलावा अपने चहेते खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए शुभकामनाएं भी दीं। यही नहीं, सामूहिक विवाह स्थल पर क्रिकेट खिलाड़ियों के पोस्टर और उन्हें शुभकमना संदेश देने के लिए बैनर भी लगाए गए थे।
एक दूल्हे के रिश्तेदार ने आईएएनएस को बताया, "हम क्रिकेट के दीवाने हैं। यही कारण है कि हमने विश्व कप थीम के साथ इस विवाह समारोह को आयोजित करने का फैसला किया।"
"विवाह स्थल को खिलाड़ियों के पोस्टरों से पाट दिया गया और साथ ही उन्हें संदेश देने के लिए बैनर भी लगाए गए। हमने सजावटी सामानों की जगह इन्हीं चीजों से विवाह स्थल को सजाने का फैसला किया।"
एक दुल्हन की करीबी दोस्त उगांति ने कहा, "हमारे परिजनों ने शुरुआत में इसका विरोध किया था लेकिन क्रिकेट के प्रति हमारे प्यार की कद्र करते हुए वे अंतत: मान गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications