बजट पेश करने के बाद ममता ने किया आराम
लोकसभा में अपने 90 मिनट के बजट भाषण के बाद बनर्जी काफी थकी हुईं नजर आईं थीं लेकिन बनर्जी के आवास और कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार का दिन उन्होंने घर में पूरी शांति से बिताया।
बनर्जी के आवास पर खड़ी मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी गाड़ियों के बीच खड़ी ममता की मारुति जेन के सामने खड़े उनके एक सुरक्षाकर्मी ने कहा, "कल (शुक्रवार) को वह काफी थकी हुई लग रही थीं। कल वह बेहद व्यस्त रहीं। लेकिन आज वह आराम कर रही हैं।"
बनर्जी केंद्रीय दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पीछे बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर स्थित एम. एस. फ्लैट्स के चौथे माले पर रहती हैं।
बनर्जी के कोलकाता वापस जाने के कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर एक अधिकारी ने बताया, "अभी कुछ तय नहीं है। हम मंत्री जी की इच्छा के मुताबिक कार्यक्रम तय करेंगे, वह अगले सप्ताह में जा सकती हैं।"
अधिकारी के मुताबिक बनर्जी ने रात को साधारण खाना लिया और सोने चली गईं। रात के खाने में उन्होंने रोटी, दाल, सब्जी और चावल ही लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications