यमन में ताजा हिंसा में 4 की मौत

सीएनएन ने चिकित्सा अधिकारियों के हवाले से कहा है कि दक्षिणी यमन में हुई झड़पों में चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई।

यमन में राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के खिलाफ व्यापक तौर पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सालेह 1978 से ही सत्ता पर काबिज हैं।

दक्षिणी पत्तन शहर अदन में स्थित नकीब हॉस्पीटल के चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों के अनुसार शुक्रवार की झड़प रात 10 बजे के बाद शुरू हुई थी। इस घटना में कम से कम 26 लोग घायल भी हुए हैं।

शुक्रवार को हजारों सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की सरकार समर्थक प्रदर्शनकारियों के साथ तहरीर चौक पर झड़प हो गई। सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों में अधिकांश छात्र थे। ये छात्र में देश की राजधानी में सना यूनिवर्सिटी के पास जमा हुए थे।

सालेह ने वादा किया है कि वह 2013 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार नहीं होंगे। लेकिन उन्होंने तत्काल पद छोड़ने से इंकार कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+