आंध्र प्रदेश विधानसभा में तेलंगाना मुद्दे पर गतिरोध जारी

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने सदन की कार्रवाही बाधित करते हुए सदन से अलग राज्य का प्रस्ताव पारित करने की मांग की।

विधानसभा के उपाध्यक्ष नदेंदला मनोहर ने शोरशराबे के बीच सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

इससे पहले उन्होंने विधायकों द्वारा अध्यक्ष की कुर्सी के समीप खड़े होकर हंगामा करने के कारण दो बार सदन को स्थगित किया। इस बीच विधायकों ने 'जय तेलंगाना' और 'हम तेलंगाना चाहते हैं' के नारे लगाए।

शनिवार को सदन में अलग तेलंगाना राज्य की मांग में सत्ता पक्ष के 13 विधायकों ने भी साथ दिया। उन्होंने अपने स्थान पर खड़े होकर अलग राज्य के लिए प्रस्ताव पेश करने के लिए नारे लगाए। उनके हाथों में सोनिया गांधी की तस्वीर वाली तख्तियां भी थीं।

विपक्षी विधायकों ने शुक्रवार को भी अलग राज्य की मांग के लिए हंगामा किया था और सदन की कार्रवाई नहीं चलने दी। शुक्रवार के हंगामे में टीआरएस, भाजपा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और तलुगू देशम पार्टी के तेलंगाना क्षेत्र के विधायकों ने साथ दिया था।

शनिवार को सदन की कार्रवाई शुरू होते ही तेलंगाना समर्थक विधायक अध्यक्ष की कुर्सी के समीप इकट्ठा हो कर नारे लगाने लगे।

पहली बार अध्यक्ष ने सदन को आधे घंटे के लिए स्थगित किया, सदन के दोबारा शुरू होने पर हंगामे में कोई कमी नहीं होने पर उन्होंने फिर सदन को स्थगित कर दिया। उन्होंने सदन को तीसरी बार सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

राज्य विधानसभा का बजट सत्र 17 फरवरी को शुरू हुआ था। तेलंगाना समर्थक विधायकों ने राज्यपाल ई. एस. एल. नरसिम्हन के सम्बोधन के बीच भी बाधा पहुंचाई। उन्होंने राज्य के वित्त मंत्री अनम रामनारायण रेड्डी द्वारा बुधवार को बजट पेश करने के दौरान भी बाधा पहुंचाई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+