उप्र में अवध-असम एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे
गुवाहाटी से दिल्ली जा रही अवध-असम एक्सप्रेस रेलगाड़ी शनिवार दोपहर मुरादाबाद स्टेशन से चलने के बाद करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ी थी कि पीछे के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए।
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारी जानकी प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे में किसी यात्री के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। हादसा किन कारणों से हुआ यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। इस घटना की जांच के आदेश दे गए हैं।
रेल अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना के चलते रेलमार्ग कई मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया। रेल पटरी की मरम्मत का काम चल रहा है और जल्द ही परिचालन सामान्य हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications