ईरानी परमाणु हथियारों पर नई खुफिया जानकारी

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चूंकि हाल में नई जानकारी हासिल हुई है, लिहाजा अतीत में और मौजूदा समय में जारी ईरानी परमाणु मिसाइल के सम्भावित विकास को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं।

जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक-दो सदस्य देशों से प्राप्त सामग्री की यदि पुष्टि हो गई, तो इससे इस बारे में अतिरिक्त जानकारी प्राप्त होगी कि 2003 के बाद क्या कुछ हुआ।

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने इसके पहले कहा था कि ईरान ने सम्भवत: 2003 में परमाणु हथियारों पर काम करना बंद कर दिया था।

आईएईए ने यह भी कहा है कि उसके पास ईरान में हथियार सम्बंधी सात सम्भावित गतिविधियों पर जानकारी है, जिसमें विस्फोटकों का भूमिगत परीक्षण और एक परमाणु मिसाइल का डिजाइन तैयार करने सम्बंधी जानकारी शामिल है।

ईरान ने कहा है कि आईएईए को प्राप्त हुई जानकारी झूठी है और उसका इस तरह का सैन्य परमाणु का कोई लक्ष्य नहीं है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरानी अधिकारियों ने आईएईए को सोमवार को बताया कि गर्मी तक एक दूसरे यूरेनियम संवर्धन संयंत्र को शुरू करने की उनकी योजना है। यह कुओम के पास स्थित एक भूमिगत जगह पर स्थित है। ईरान ने इसे सितम्बर 2009 तक गोपनीय बनाए रखा था।

आईएईए ने कहा है कि अभी तक वहां कोई सेंट्रीफ्यूज स्थापित नहीं किया गया है। लेकिन वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "यदि वे तत्काल काम शुरू करना चाहते हैं, तो वे सेंट्रीफ्यूज स्थापित कर सकते हैं।"

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने पिछले सप्ताह अमेरिका सहित दुनिया की ताकतों से आग्रह किया था कि वे उनकी सरकार के साथ परमाणु वार्ता जारी रखें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+