अमेरिका ने लीबिया पर आर्थिक, सामरिक प्रतिबंध लगाए (लीड-1)
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि लीबिया सरकार लगातार मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है और लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है।
ओबामा ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रही गद्दाफी सरकार को जिम्मेदार बनाया जाना चाहिए।"
इससे पहले व्हाइट हाउस द्वारा जारी किए गए एक बयान में प्रतिबंधों की घोषणा की गई लेकिन इसमें प्रतिबंधों की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।
ओबामा ने कहा, "हम लीबियाई लोगों और उनकी वैश्विक अधिकारों की मांगों के साथ हैं और सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के लिए जिम्मेदार है। लोगों के मानवीय गौरव को दरकिनार नहीं किया जा सकता।"
ओबामा ने सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव को लिखे एक पत्र में कहा कि विदेश सचिव हिलेरी क्लिंटन ने लीबिया को सभी रक्षा उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति के लाइसेंस और मंजूरियां स्थगित कर दी हैं।
ओबामा ने कहा कि प्रतिबंधों में लीबियाई लोगों की सम्पत्तियों को सुरक्षित रखा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications