उप्र भाजपा कार्यसमिति की बैठक शनिवार से

लखनऊ, 25 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार से मुरादाबाद में होगी, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने के साथ पार्टी मायावती सरकार के खिलाफ संघर्ष का एलान करेगी।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन केंद्रीय नेता अरुण जेटली करेंगे। रविवार को समापन सत्र के दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे।

पाठक ने बताया, "कार्यसमिति में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, घोटाले और मायावती की तानाशाही पर विस्तार से चर्चा करने के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।"

उन्होंने बताया कि इसके अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध कार्यक्रम तय कर संघर्ष की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+