नाल्को के प्रबंध निदेशक पत्नी सहित गिरफ्तार
सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "जांच एजेंसी ने श्रीवास्तव और उनकी पत्नी चांदनी श्रीवास्तव सहित उनके दो साथियों भूषण लाल बजाज एवं अनीत बजाज को गिरफ्तार किया है।"
जांच एजेंसी ने देर रात अपने बयान में बताया कि श्रीवास्तव को उस समय गिरफ्तार किया जब उनकी पत्नी सोने की तीन ईंटों का अवैध उपहार ले रही थीं। 24 कैरट वाली प्रत्येक ईंट का वजन एक किलोग्राम है।
बयान के मुताबिक श्रीवास्तव की पत्नी एक बिचौलिए की पत्नी से घूस ले रही थीं। बिचौलिया श्रीवास्तव और मध्य प्रदेश स्थित एक निजी कम्पनी के बीच एक करार में दलाली कर रहा है।
बयान के मुताबिक जांच एजेंसी ने जब छापा मारा उस समय बिचौलिये की पत्नी के साथ श्रीवास्तव की पत्नी ने सोने की तीन ईंटों को बैंक ऑफ महाराष्ट्र के लॉकर में थोड़ी देर पहले जमा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications