उड़ीसा: नक्सलियों द्वारा अपहृत जिलाधिकारी मुक्त
नक्सलियों ने चित्रकोंडा इलाके में जिलाधिकारी को कुछ चुनिंदा मीडियाकर्मियों को सौंपा। जिलाधिकारी आर. विनील कृष्णा का अपहरण नक्सलियों ने 16 फरवरी को किया था। जिलाधिकारी के रात में घर पहुंचने पर हजारों लोग उनका आगवानी की प्रतीक्षा कर रहे थे।
इससे पहले बुधवार को नक्सली जिलाधिकारी के साथ बंधक बनाए गए जूनियर इंजीनियर पवित्र मोहन माझी को रिहा कर दिया था।
जिलाधिकारी की रिहाई की सूचना मलकानगिरी के जिला मुख्यालय कस्बे में पहुंचने पर उनके परिजनों और रिश्तेदारों ने वहां मौजूद लोगों में मिठाइयां बांटीं। जिलाधिकारी जब रात के 9.30 बजे अपने सरकारी आवास पहुंचे तो वहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों ने नारे लगाकर और हाथ लहराकर उनका स्वागत किया।
अपनी रिहाई के बाद जिलाधिकारी ने एक स्थानीय टेलीविजन को फोन पर कहा कि वह एकजुटता दिखाने के लिए लोगों के आभारी हैं।
उन्होंने कहा, "मैं आप सभी लोगों का आभारी हूं। आपने जिस तरीके से एकजुटता का प्रदर्शन किया है उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं।" यह पूछे जाने पर कि नक्सलियों ने क्या उनका शारीरिक अथवा मानसिक किसी प्रकार का शोषण किया। कृष्णा ने कहा, "वहां कोई समस्या नहीं थी।"













Click it and Unblock the Notifications