गुजरात के बजट में बिजली पर हरित उपकर
गुजरात के वित्त मंत्री वजुभाई वाला ने गुजरात विधानसभा में राज्य का सलाना बजट पेश करते हुए कहा कि योजना खर्च में 23.86 फीसदी की वृद्धि की गई है। पिछले वर्ष के बजट में 37,153 करोड़ रुपये का योजना खर्च तय किया गया था।
वित्त वर्ष 2011-12 के बजट में जहां 443 करोड़ रुपये का राजस्व अधिशेष दर्शाया गया है, वहीं वित्तीय घाटा 14,279 करोड़ रुपये दिखाया गया है, जो पिछले बजट के वित्तीय घाटा के मुकाबले कम है।
बजट में विकास खर्च पहले से अधिक 52,109 करोड़ रुपये और कुल आय भी पहले से अधिक 79,287 करोड़ रुपये दिखाई गई है। राज्य का कुल कर 9 फीसदी वृद्धि के साथ 39,046 करोड़ रुपये दिखाया गया है, जो मौजूदा वित्त वर्ष में 30,261 रुपये था।
वाला ने कहा कि सरकार की विकास योजना में सामाजिक क्षेत्र को विशेष तरजीह दी गई है और इसके लिए 14,814 करोड़ रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया है। यह कुल योजना आवंटन का 39.87 फीसदी है।
बजट की मुख्य घोषणाओं में शामिल हैं सरदार सरोवर परियोजना पर निवेश को 3,500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर दोगुना 7,010 करोड़ रुपये करना और इसके तहत नहर नेटवर्क को दुरुस्त करना, अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच मेट्रो-लिंक का प्रावधान, पाटन, गोत्री और वल्साद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और जूनागढ़, वादनगर और गांधीनगर में इनकी सहायक आधारभूत संरचना सुविधा स्थापित करना।
गांधीनगर में महात्मा मंदिर के निर्माण के बाद राज्य सरकार ने अब अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने का फैसला किया है। इस प्रतिमा को एकता की मूर्ति (स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी) के नाम से जाना जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications