गाय के दूध से बेहतर होगा एथलीटों का प्रदर्शन

वैज्ञानिकों के अनुसार यह एथलीटों में 'लीकी गट सिंड्रोम' जैसी बीमारी को दूर कर सकता है, जिससे उनका प्रदर्शन प्रभावित नहीं होगा। बछड़े को जन्म देने के कुछ दिन बाद गाय जो दूध देती है, उसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कीटाणुओं से लड़ने में सक्षम प्रोटीन के विकास की प्रचुर संभावना होती है।

'लीकी गट' की शिकायत एथलीटों में अधिक पाई है। इसमें आंतों से वे तत्व निकल जाते हैं, जो खून में विषैले पदार्थो को जाने से रोकते हैं। ऐसे में डायरिया की शिकायत भी हो सकती है। अमेरिकन जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी-गैस्ट्रोएंटेस्टिनल एंड लिवर फिजियोलॉजी में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार यह सब अंतत: शरीर के अंदरूनी हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर सकता है।

बार्ट्स एंड द लंदन स्कूल ऑफ मेडिसिन एंड डेंटिसरी के प्रोफेसर रे प्लेफोर्ड के अनुसार, "लीकी गट के कारण एथलीटों द्वारा अधिक शारीरिक श्रम की स्थिति में उनका प्रदर्शन गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है।"

प्लेफोर्ड की टीम ने एथलीटों से 20 मिनट तक सामान्य कसरत से 80 प्रतिशत अधिक शारीरिक श्रम करने को कहा। कसरत के बाद वैज्ञानिकों ने मूत्र और उनके शारीरिक तापमान के जरिये उनमें 'लीकी गट' की शिकायत का अध्ययन किया।

उनमें 'लीकी गट' 250 प्रतिशत तक बढ़ा पाया गया। लेकिन जिन लोगों को अभ्यास से दो सप्ताह पहले जल्द ही बछड़े को जन्म देने वाली गाय का दूध दिया गया, उनमें 'लीकी गट' 80 प्रतिशत तक कम पाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+