विटामिन डी की कमी से बच्चों में हो सकती है एलर्जी

वाशिंगटन, 25 फरवरी (आईएएनएस)। जिन बच्चों में विटामिन डी कम मात्रा में पाई जाती है, उनमें एलर्जी की आशंका अधिक होती है। एक नए शोध के अनुसार विटामिन डी की कमी से इम्यूनोग्लोबि ई नामक प्रोटीन की मात्रा भी कम हो जाती है, जो एलर्जी से लड़ने के लिए शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करता है।

यह शोध अल्बर्ट आइंसटीन कॉलेज ऑफ मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने किया है। नेशनल हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एग्जामिनेशन सर्वे के तहत हुए शोध में 3,100 बच्चों और 3,400 वयस्कों को शामिल किया गया। उनके खून का नमूना लेकर इसे 17 तरह की एलर्जी के संदर्भ में जांचा गया।

शोधकर्ताओं ने विटामिन डी की कमी के शिकार बच्चों में 17 में से 11 एलर्जी टेस्ट का परिणाम सकारात्मक पाया। विटामिन डी की कमी के कारण उनमें पर्यावरणीय और खाद्य दोनों तरह की एलर्जी पाई गई। उदाहरण के लिए, विटामिन डी की कमी वाले बच्चों में मूंगफली से होने वाली एलर्जी सामान्य बच्चों की तुलना में 2.4 गुनी अधिक पाई गई।

शोध के दौरान वयस्कों में विटामिन डी और एलर्जी में कोई सम्बंध नहीं देखने को मिला। शोधकर्ताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि शोध विटामिन डी और एलर्जी के सम्बंधों को ही परिभाषित करता है। यह विटामिन डी की कमी को एलर्जी का कारण नहीं बताता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+