रेल बजट में उप्र से हुआ सौतेला व्यवहार : मायावती

लखनऊ, 25 फरवरी (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा पेश किए गए रेल बजट को उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए निराशाजनक बताते हुए कहा कि इसमें प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है।

देर शाम यहां एक बयान जारी कर मायावती ने कहा, "रेल बजट बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों, धार्मिक और पर्यटक स्थलों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है।"

बसपा प्रमुख ने कहा कि रेल बजट आम आदमी को निराश करने वाला है। इसमें रेलयात्रियों की सुरक्षा के लिए कोई कदम उठाने पर चर्चा नहीं की गई है।

मायावती ने कहा कि रेल मंत्री ने बजट में रायबरेली और अमेठी के आस-पास रेलमार्ग बिछाने की घोषणा तो की, लेकिन राज्य के बाकी हिस्सों के साथ सौतेला बर्ताव किया गया।

प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने रेल बजट को निराशाजनक और जनता को भ्रमित करने वाला बताया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षति ने कहा कि रेल बजट में उत्तर प्रदेश की 16 करोड़ आबादी की उपेक्षा की गई है। रेल बजट पश्चिम बंगाल छोड़कर बाकी राज्यों को निराश करने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बजट में घोषित नई परियोजनाओं के लिए राजस्व जुटाने की कोई सुस्पष्ट कार्ययोजना भी नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+