रेल बजट : मप्र में भाजपा ने कोसा, कांग्रेस ने सराहा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने केंद्र सरकार पर रेल बजट का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी समय में तीन राज्यों- पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह रेल बजट आम आदमी की बजाय सियासत को समर्पित है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र सिंह तोमर ने रेल बजट को जनहित एवं रेल विकास की रचनात्मक पहल कम, राजनीतिक भाषण ज्यादा करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बजट ने प्रदेशवासियों को निराश किया है।
वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने रेल बजट को साहसिक कदम करार देते हुए कहा कि यह आम आदमी का रेल बजट है। अन्य वर्गो के अलावा विकलांगों को राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस में रियायत देकर केंद्र सरकार ने मानवीय निर्णय का परिचय दिया है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को नई रेल लाइनों के साथ कई नई रेल गाड़ियां भी मिली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications