रेल बजट : बंगाल को तरजीह नहीं : ममता (संशोधित समाचार)

वित्त वर्ष 2011-12 का रेल बजट पेश करने के बाद ममता ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि वहां जो भी लोग शोर मचा रहे थे, उनका कोई-न-कोई राजनीतिक हित था। वे बजट भाषण शुरू करने के पहले भी शोर मचा रहे थे। यह उनकी आदत है।

पश्चिम बंगाल को तरजीह दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से उन्होंने पश्चिम बंगाल को कोई विशेष तरजीह नहीं दी है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने दूसरे राज्यों के लिए भी औद्योगिक परियोजनाओं और नई रेलगाड़ियों की घोषणा की हैं, जैसे, महाराष्ट्र, जम्मू एवं कश्मीर, पूर्वोत्तर आदि।

उन्होंने कहा कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के बाद हालांकि भारतीय रेल पर वित्तीय दबाव बढ़ा है, फिर भी यह विकासशील है और व्यावसायिक रूप से व्यावहारिक है।

उन्होंने कहा कि भारतीय रेल की वित्तीय स्थिति बहुत अच्छी है। दूसरे विभागों की वित्तीय स्थिति इससे कोई विशेष अच्छी नहीं है।

बनर्जी ने शुक्रवार को पेश किए गए वित्त वर्ष 2011-12 के रेल बजट में 57,630 करोड़ रुपये के निवेश, 68 नई रेलगाड़ियों को चलाने और विजन 2020 दस्तावेज के अनुरूप मजबूत रेल नेटवर्क बनाने की घोषणा की। बजट में यात्री किराया और माल भाड़ा में परिवर्तन नहीं किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+