रेल बजट में उत्तराखण्ड की हुई उपेक्षा : निशंक
देहरादून, 25 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने शुक्रवार को लोकसभा में पेश किए गए रेल बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसमें उत्तराखण्ड के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किए जाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि सीमांत राज्य होने तथा पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखण्ड में रेलवे लाइनों की अधिक आवश्यकता है, ताकि राज्य का तेजी से विकास हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के रेल बजट ने एक बार फिर उत्तराखण्ड के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार का परिचय दिया है।
निशंक ने कहा कि पूवरेत्तर राज्यों की तर्ज पर उत्तराखण्ड में रेल विकास के लिए एक कोष की घोषणा की जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications