रेल बजट : 'राजनीतिक फायदे के लिए राष्ट्रीय संसाधनों को बंधक बनाया'

रेल मंत्री द्वारा पेश रेल बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जयललिता ने यहां जारी एक बयान में कहा, "पूरे बजट को देखकर यही कहा जा सकता है कि मंत्री द्वारा अपने राजनीतिक फायदे के लिए राष्ट्रीय संसाधन को बंधक बना लिया है।"

उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी ने अपने गृह राज्य को ध्यान में रखकर यह बजट प्रस्तुत किया है। उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं नंदीग्राम और सिंगूर के लिए घोषित की है, जहां कुछ साल पहले उन्होंने सफल राजनीतिक लड़ाई लड़ी।"

यात्री किराया और माल भाड़ा में वृद्धि न किए जाने के लिए उन्होंने इसे कुछ हद तक आम आदमी का बजट करार दिया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि रेलवे की वित्तीय व्यवस्था को लेकर स्थिति डांवाडोल नजर आ रही है क्योंकि अतिरिक्त राजस्व बढ़ाने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। इससे राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान पहुंचेगा।

जयललिता ने कहा, "कई नई परियोजनाओं की घोषणा की गई है लेकिन पिछले बजट में की गई घोषणाएं ही अभी तक पूरा नहीं हो पाई है। योजनाओं के क्रियान्वयन के मामले में रेल मंत्री का रिकार्ड प्रेरणादायी नहीं रहा है।"

तमिलनाडु से सम्बंधित योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लिए ऐसा कुछ नहीं है इस रेल बजट में जिस पर गर्व किया जा सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+