भारत-पाकिस्तान तनाव से दक्षेस प्रभावित : मालदीव
नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के आपसी तनाव से दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश जल्द ही आपसी विवाद को सुलझा लेंगे।
भारत की तीन दिवसीय यात्रा से शुक्रवार को रवानगी से पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण सम्बंधों ने दक्षेस को आगे बढ़ने से रोक दिया है। हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही अपने मसले सुलझा लेंगे।"
वह पत्रकारों के इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या भारत-पाकिस्तान के आपसी सम्बंधों ने आठ देशों वाले इस संगठन को प्रभावित किया है? दक्षिण एशिया के देशों में व्यापार और संपर्क को बढ़ावा देने की सिफारिश करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पड़ोसियों के साथ अधिक दोस्ताना सम्बंध की उम्मीद है।
इस साल नवम्बर में दक्षेस सम्मेलन मालदीव में ही होना है। नशीद ने दक्षेस के जरिये क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इसके सचिवों को अधिक से अधिक अधिकार देने की बात कही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications