लीबिया जाने के लिए 2 युद्धपोत तैयार
नौ सेना के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए दो युद्धपोत लीबिया जाने के लिए विदेश मंत्रालय की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि दोनों पोत शनिवार को लीबिया के लिए रवाना हो सकते हैं और उन्हें वहां के नजदीकी बंदरगाह पर पहुंचने में आठ दिनों का समय लग सकता है।
ज्ञात हो कि लीबिया ने भारतीय विमानों को अपने यहां उतरने की इजाजत दे दी है। भारतीय विमान वहां से अगले सप्ताह नागरिकों को निकालने का अभियान शुरू करेंगे। लीबिया में करीब 18,000 भारतीय मौजूद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications