रेल बजट: रेल आधारित उद्योगों से संवरेगी पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था

बनर्जी ने हुगली जिले के सिंगूर में मेट्रो रेल कोच फैक्ट्री के निर्माण की घोषणा की है। सिंगूर में टाटा की छोटी कार नैनो का उत्पादन संयंत्र लगाया जाना था लेकिन बाद में इस योजना को रद्द कर दिया गया था।

इसके अलावा बनर्जी ने हावड़ा जिले के उलूबेरिया में ऑन-ट्रेक मशीन उत्पादन इकाई और पूर्वी मिदनापुर जिले में नंदीग्राम के करीब जेलिनघाम में रेलवे औद्योगिक पार्क के निर्माण की घोषणा की है।

सिंगूर में जमीन अधिग्रहण के विरोध में किए गए आंदोलन से बनर्जी की पार्टी को काफी लोकप्रियता मिली थी और टाटा को अपना संयंत्र गुजरात में लगाना पड़ा था। इसके चलते तृणमूल कांग्रेस और सत्ताधारी वामपंथी दल के बीच लगातार टकराव की स्थिति रही।

बनर्जी ने कहा कि उन्होंने सिंगूर में कोच संयंत्र के निर्माण की घोषणा की है लेकिन राज्य सरकार ने इसके लिए रेलवे को जमीन उपलब्ध नहीं कराई है।

बजट भाषण में बनर्जी ने कहा, "कई जमीन मालिक सीधे रेलवे को अपनी जमीन बेचना चाहते हैं। इस प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए मैंने सिंगूर और इसके करीबी इलाके पोल्बा में जमीनें बेचने के लिए तैयार लोगों की जमीन पर मेट्रो रेल कोच संयंत्र लगाने का प्रस्ताव दिया है।"

इसके अलावा बनर्जी ने उलूबेरिया में ऑन-ट्रेक मशीन के उत्पादन के लिए संयुक्त उपक्रम के तहत निर्माण इकाई लगाने का प्रस्ताव रखा है।

साथ ही पूर्वी मिदनापुर जिले के हल्दिया से 16 किलोमीटर दूर जेलिनघाम में रेल औद्योगिक पार्क स्थापित करने की घोषणा की गई है।

बनर्जी ने कहा कि रेल आधारित संयंत्रों के निर्माण की कई योजनाएं क्रियान्यवयन के विभिन्न चरणों में हैं।

न्यू जलपाईगुड़ी, अदरा और कुल्टी में विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के सहयोग से योजनाओं पर काम जारी है। उन्होंने कहा, "देश रेलवे उद्योग के नजरिए से एक बड़ा केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।"

इसके अलावा बनर्जी ने पूर्वी मिदनापुर के नंदीग्राम में रेल औद्योगिक पार्क और कुरसियोंग में एक बहु-विषयक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के अलावा दार्जिलिंग में सेंटर फॉर रेलवे इंफोर्मेशन सिस्टम्स (सीआरआईएस) के जरिए सॉफ्टवेयर केंद्र शुरू करने का प्रस्ताव रखा है।

जाधवपुर विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर विपुल मालाकर ने कहा, "सिंगूर और दार्जिलिंग राजनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र हैं। ममता बनर्जी ने यहां संयंत्रों के निर्माण का प्रस्ताव रखा है। यदि यह संयंत्र यहां लगते हैं तो यह वाकई बहुत अच्छा होगा।"

उन्होंने कहा, "रेलवे के इस निवेश से पिछड़े और उन्नत इलाकों में संपर्क कायम होगा जिससे रोजगार पैदा होंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+