नोएडा से उद्योगपति का अपहरण, 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

नोएडा, 25 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के निकट उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर नोएडा से एक प्रमुख उद्योगपति का अपहरण कर लिया गया। अपहर्ताओं ने उनकी रिहाई के लिए एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं पोशाक निर्माण करने वाली ग्रेटर नोएडा में दो तथा नोएडा में एक कम्पनी का संवर्धन करने वाले सौरभ जैन के अपहरण की बात तब सामने आई, जब पुलिस को फोन पर फिरौती मांगे जाने का पता चला। अपहर्ताओं ने फिरौती मांगने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया, जिसे पुलिस ने टैप कर लिया।

जैन की कार (यूपी-16एच 5461) गाजियाबाद के सिविल लाइंस इलाके से बरामद की गई।

पुलिस जैन के मोबाइल फोन के सर्विलांस के आधार पर अपहर्ताओं का पता लगा रही है।

नोएडा के पुलिस अधीक्षक अनंत देव ने कहा, "हम अपनी सीमाओं के भीतर मामले को सुलझाने में लगे हैं। जैन का परिवार पुलिस दल को सहयोग नहीं दे रहा है, जिस वजह से हमें दिक्कत आ रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+