जोर्डन में राजनीतिक सुधार के लिए प्रदर्शन
समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि सरकार के समर्थन में हुए एक अलग प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
इस प्रमुख रैली की सुरक्षा के लिए राजधानी के केंद्र में सैकड़ों की संख्या पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। रैली में विपक्षी नेताओं, व्यापार संघों और स्वतंत्र कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
ज्ञात हो कि गत शुक्रवार को लोकतंत्र समर्थक कार्यकताओं पर भीड़ ने हमला ने किया था जिसमें कम से कम छह लोग घायल हुए थे। अधिकारी इस तरह के दोबारा किसी हमले से बचना चाहते थे।
सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर हुए हमले से अपने को अलग किया है और हमले की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की है।
शुक्रवार की रैली में शामिल लोगों ने अम्मान स्थित इजरायली दूतावास को बंद करने और वर्ष 1952 के संविधान को लागू करने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications