'लीबिया में भारतीयों से नहीं लिया जा रहा शुल्क'
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया, "यह बात सामने आई है कि कुछ असामाजिक तत्व लीबिया स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से भारतीयों की वापसी का प्रबंध करने के लिए भुगतान या सुविधा शुल्क के नाम पर पैसा ऐंठ रहे हैं।"
मंत्रालय ने कहा, "इस तरह के कार्य पूरी तरह से गैरकानूनी हैं और जो लोग ऐसा कर रहे हैं कानून प्रवर्तन अधिकारियों को तुरंत उन तक पहुंचना चाहिए।"
मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि सरकार ने लीबिया से भारतीयों की वापसी के लिए उन पर किसी तरह का शुल्क नहीं लगाया है।
लीबिया में हिंसा बढ़ने की खबरों के बीच भारत सरकार ने एक जहाज वहां भेजा है। इस जहाज के रविवार तक बेनघाजी पहुंचने की उम्मीद है जो एक मार्च तक कम से कम 1,200 लोगों को मिस्र के एलेक्जेंड्रिया पहुंचाएगा। इसके बाद एयर इंडिया की विशेष उड़ानों के जरिए उन्हें एलेक्जेंड्रिया से स्वदेश लाया जाएगा।
लीबिया में करीब 18,0000 भारतीय हैं। वहां के चार दशक पुराने शासक मुअम्मार गद्दाफी की बेदखली के लिए चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों में ये लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications