चीन में पद से हटाए गए रेल मंत्री
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चीनी सदन के उच्च सदन नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति ने शुक्रवार को 58 वर्षीय लिउ को उनके पद से बर्खास्त करने का निर्णय लिया।
सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की अनुशासन पर नजर रखने वाली इकाई ने 12 फरवरी को कहा था कि अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप के कारण लिउ जांच के दायरे में हैं, जबकि सीपीसी की केंद्रीय समिति के संगठन विभाग ने कहा कि उन्हें मंत्रालय में पार्टी प्रमुख के पद से हटा दिया गया है।
सीपीसी ने 62 वर्षीय शेंग गुआंगजू को नया रेल मंत्री नियुक्त किया है। शेंग जेनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स (जीएसी) के प्रमुख रह चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि लिउ मार्च, 2003 में रेल मंत्री बने थे। शेंग वर्ष 2000 में जीएसी के उपायुक्त पद पर स्थानांतरित किए जाने से पहले रेल उपमंत्री थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications