लीबिया ने भारतीयों की वापसी के लिए उड़ानों को दी इजाजत
नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने यहां शुक्रवार को बताया कि भारत को लीबिया से अपने करीब 18,000 नागरिकों को वापस लाने की इजाजत मिल गई है। इसके लिए अगले सप्ताह हर दिन एयर इंडिया के दो उड़ानों की सेवाएं ली जाएंगी।
भारत बेनघाजी में तीन जहाज भी भेज रहा है। बेनघाजी को लीबिया के दशकों पुराने शासक मुअम्मार गद्दाफी के खिलाफ क्रांति का मुख्य केंद्र माना जा रहा है। इन जहाजों के जरिए भारतीय नागरिकों को मिस्र के एलेक्जेंड्रिया पहुंचाया जाएगा।
जहाज स्कॉटिया प्रिंस के रविवार तक बेनघाजी पहुंचने की उम्मीद है जो एक मार्च तक कम से कम 1,200 लोगों को वापस एलेक्जेंड्रिया पहुंचाएगा। इसके बाद एयर इंडिया की विशेष उड़ानों के जरिए उन्हें एलेक्जेंड्रिया से स्वदेश लाया जाएगा।
लीबिया में करीब 18,0000 भारतीय हैं। चार दशक पुराने शासक गद्दाफी की बेदखली के लिए चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों में ये लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
कृष्णा ने कहा कि त्रिपोली से लोगों को हवाई सेवाओं के जरिए लाया जाएगा और इस कार्य के लिए विमान तैयार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications