आर्थिक समीक्षा : 8.6 फीसदी की विकास दर का अनुमान
नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में शुक्रवार को पेश आर्थिक समीक्षा 2010-11 में चालू वित्त वर्ष में आर्थिक विकास की दर 8.6 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है जबकि महंगाई की दर को लेकर चिंता व्यक्त की गई है।
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे आर्थिक समीक्षा पेश की। समीक्षा में सचेत किया गया है कि प्रमुख उद्योगों में और तेज वृद्धि की सम्भावना नहीं है।
इसमें कहा गया है, "भौतिक आधारभूत संरचना क्षेत्र में विस्तार की धीमी दर के कारण औद्योगिक विकास प्रभावित हो रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications