शौरी पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय पहुंचे

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री, अरूण शौरी 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार सुबह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मुख्यालय पहुंचे।

शौरी जनवरी 2003 और मई 2004 के बीच केंद्रीय संचार मंत्री थे। सीबीआई उनसे दूरसंचार संचालकों को पहले आओ पहले पाओ की नीति के आधार पर लाइसेंस आवंटित करने में उनकी भूमिका के बारे में तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा लिए गए दूरसंचार नीति सम्बंधी अन्य निर्णयों के बारे में पूछताछ करेगी।

शौरी ने सीबीआई कार्यालय में प्रवेश करने से पहले संवाददाताओं को बताया, "सरकार केवल ध्यान बंटाने की कोशिश कर रही है। पहले आओ, पहले पाओ नीति में कोई गड़बड़ी नहीं है। पैसा बनाना मुद्दा है, पहले आओ पहले पाओ नीति नहीं।"

शौरी ने कहा, "बड़े नेता सो रहे थे, किसी ने यह नहीं देखा कि स्पेक्ट्रम कहां जा रहे हैं। वे मुद्दे से ध्यान बंटाने के लिए अब इधर-उधर की बातें कर रहे हैं।"

शौरी ने वर्तमान संचार मंत्री कपिल सिब्बल पर हमला बोलते हुए कहा, "मैं 2003 में संचार मंत्री बना था। मेरे पास 2001 के दस्तावेज हैं, जिनमें पहले आओ पहले पाओ की नीति शामिल है। पत्रकार दस्तावेजों की पड़ताल नहीं करते, और कपिल जो कुछ कहते हैं, आप सभी उसका अनुसरण करने लगते हैं।"

शौरी ने हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रुख के खिलाफ जाते हुए कहा कि उनका मानना है कि सीबीआई ईमानदार संगठन है। उन्होंने कहा, "मेरे विचार से सीबीआई एक ईमानदार संगठन है। मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले को अपने हाथों में लिया है।"

शौरी ने कहा, "इस शादी में हम लड़के वाले हैं, मुझे कोई हिजाब नहीं कि कहां जाना है..।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+