'लीबियाई कस्बे में हिंसा, 10 मरे'
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सुरक्षाबलों ने गुरुवार को कस्बे में हमला कर दिया। उधर, त्रिपोली में भी सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें जारी हैं।
लीबिया के नेता मुअम्मार गद्दाफी के पुत्र सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी ने कहा कि अरब के कुछ मीडिया समूह जानबूझकर लीबिया के हालात के बारे में गलत खबरें फैला रहे हैं।
टेलीविजन पर गुरुवार दोपहर दिए गए अपने सम्बोधन में गद्दाफी ने कहा कि देश में हो रहे प्रदर्शनों के पीछे अलकायदा का हाथ है। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि यदि प्रदर्शन जारी रहा तो देश में अराजकता का माहौल पैदा हो जाएगा।
गौरतलब है कि लीबिया में 16 फरवरी से ही विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। सरकारी टेलीविजन के मुताबिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान अब तक 300 लोग मारे जा चुके हैं, जिसमें 111 सैनिक और 189 नागरिक शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications