पाकिस्तान में नाटो के 10 टैंकर में आग लगाई, 4 मरे
ये टैंकर अफगानिस्तान में तैनात सैनिकों को ईंधन की आपूर्ति करने जा रहे थे।
समाचार चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक इन टैंकरों को पेशावर शहर में सड़क किनारे खड़ा किया गया था। आतंकवादियों ने गुरुवार देर रात टैंकरों में आग लगा दी।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस अधिकारी को बताया कि आतंकवादियों ने वाहनों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिससे कई टैंकरों में आग लग गई।
उसने बताया कि ऐसी सम्भावना है कि इस हमले में चार लोगों की मौत हुई है, जिनमें चालक और कर्मचारी शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक ईंधन के कुछ टैंकरों में अभी भी आग लगी हुई है। दमकल विभाग की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications