भारतीय मूल का व्यक्ति शिकागो सिटी काउंसिल के लिए निर्वाचित

पवार मंगलवार को शिकागो के उत्तरी हिस्से में वार्ड संख्या 47 के पार्षद निर्वाचित हुए। इसके पहले इस वार्ड का प्रतिनिधित्व 30 वर्षो से जीन स्कल्टर कर रहे थे।

पवार ने अपने निर्वाचन के बाद समाचार चैनल एबीसी7 को बताया, "यह चकित करने वाला है। यह वाकई में चकित करने वाला है।" पार्षद के चुनावी दौड़ में शामिल होने से पूर्व पवार एक तरह से अनजान व्यक्ति थे।

चैनल ने कहा है कि पवार ने मंगलवार की रात अन्य उम्मीदवारों की तरह चुनावी पार्टी की कोई योजना नहीं बनाई थी। लेकिन जब मतदान शुरू हुआ तो वह टिम्बर लेन्स की ओर बढ़े तो पता चला कि वहां के लोग उनके पहले समर्थकों में से थे।

चैनल ने टिम्बर लेन्स के करेन कुन के हवाले से कहा है, "यह एक विचित्र स्थिति थी। हम बेचैन थे। लेकिन हमें आशा थी। हम डरे हुए थे। अप्रत्याशित-सी उत्तेजना थी।"

पवार एक भारतीय प्रवासी के बेटे हैं और आपातकालीन तैयारियों के विशेषज्ञ हैं। वह परास्नातक की अपनी तीसरी डिग्री पर काम कर रहे हैं। उन्होंने 50 प्रतिशत वोट के साथ जीत दर्ज कराई है।

पवार ने कहा, "मैं नहीं समझता कि मेरी पृष्ठभूमि कोई मायने रखती है। वे केवल इस परिषद में शामिल होना चाहते थे। वे अपने स्थानीय शासन में एक जगह चाहते थे।"

पवार के हवाले से कहा गया है, "हमारे पास काम करने के कई मुद्दे हैं। लेकिन आप निजी क्षेत्र में, गैर लाभकारी क्षेत्र में जब काम करते हैं और आपके सामने समस्याएं आती हैं, तो आपको उन समस्याओं के लिए एक नया दृष्टिकोण बनाना पड़ता है और उन पर एक साथ काम करना पड़ता है।"

पवार ने कहा कि वह अन्य प्रमुख भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों और अपने माता-पिता व दादा-दादी के बल पर खड़े हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+