उप्र में विस्फोटकों के साथ 2 नेपाली गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा पर रुपईडीहा इलाके में दीपक बहादुर और उना बूढ़ा को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 848 डेटोनेटर और 1419 जिलेटिन छड़ें बरामद की गई। दोनों नेपाल के जुमला जिले के निवासी हैं।
रुपईडीहा के थाना प्रभारी जे.एल.सोनकर ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को बस अड्डे के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे विस्फोटकों को नेपाल ले जा रहे थे।
सोनकर ने कहा कि प्रारम्भिक जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि दोनों व्यक्ति माओवादिओं को विस्फोटकों की आपूर्ति करने का काम करते थे। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटकों की खेप वे कहां से लेकर आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications